Madhya Pradesh Cabinet Minister's List 2024 (मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्रिमण्डल की लिस्ट 2024) Free PDF Download

Hello Friends… आज हम मध्यप्रदेश राज्य के वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव एवं मंत्रिमण्डल 2024 में नवनिर्वाचित मंत्रियों के बारे में जानेंगे, दोस्तो कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक के बारे में 1-2 प्रश्न पूछे जाते है। अतः हम इस पोस्ट में परीक्षा से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण हिस्सो को कवर करेंगे।

 

 
 
मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीट, राज्यसभा की 11 सीट एवं विधानसभा की 230 सीट है। वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीट हेतु दिनांक 17 नवंबर 2023 को मतदान हुए थे एवं दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को वोटो की गिनती की गयी थी। मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीट पर किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 116 सीट की जरूरत रहती है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 163 सीट एवं कांग्रेस ने 63 सीट जीती थी। अतः भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में विधानसभा वर्ष 2023 के चुनाव में एकतरफा जीत होने से उनके द्वारा सरकार बनाई गई। यह मध्यप्रदेश की सौलहवीं विधानसभा है। जिसका कार्यकाल 5 वर्ष तक अर्थात वर्ष 2028 तक रहने वाला है।

 

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म दिवस दिनांक 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है एवं इसी दिवस अर्थात दिनांक 25 दिसम्बर 2023 को मध्यप्रदेश में 28 विधायको द्वारा मंत्रीपद की शपथ ली जाकर मंत्रिमण्डल का विस्तार कर सुशासन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

क्षैत्रिय अनुसार अगर देखे तो मध्यप्रदेष के नई कैबिनेट में मालवा-निमाड़ से सबसे अधिक 10 मंत्री है। इनमें मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा भी इसी क्षेत्र से आते है। विंध्य से उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला को मिलाकर तीन मंत्री है। मध्यभारत से छः, महाकौशल से पांच, ग्वालियर-चंबल से चार और बुंदेलखंड से तीन मंत्री है।
जातिवार अनुसार सामान्य वर्ग से 08, ओबीसी से 13 एवं एससी-एसटी से 5-5 मंत्री है।

 

वर्तमान में मध्यप्रदेश के मंत्रिमण्डल में 1 मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री, 18 केबिनेट मंत्री एवं 10 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के है। नीचे वर्तमान की मंत्रिमण्डल की सूची दी गयी है जिसमें किसे कौनसा विभाग आवंटित किया गया है उसके बारे में उल्लेख किया गया है :- 

 

क्र.

नाम

पद

विभाग

1

श्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री

सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसम्पर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबन्धन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हों।

2

श्री जगदीश देवड़ा

उप मुख्यमंत्री

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग

3

श्री राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा

4

श्री कुंवर विजय शाह

मंत्री

जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग

5

श्री कैलाश वजयवर्गीय

मंत्री

नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य

6

श्री प्रहलाद पटेल

मंत्री

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम

7

श्री राकेश सिंह

मंत्री

लोक निर्माण विभाग

8

श्री करण सिंह वर्मा

मंत्री

राजस्व

9

श्री उदय प्रताप सिंह

मंत्री

परिवहन, स्कूल शिक्षा

10

श्रीमती सम्पतिया उईके      

मंत्री

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

11

श्री तुलसीराम सिलावट      

मंत्री

जल संसाधन

12

श्री एदल सिंह कंषाना

मंत्री

किसान कल्याण एवं कृषि विकास

13

कु. निर्मला भूरिया

मंत्री

महिला एवं बाल विकास

14

श्री गोविन्द सिंह राजपूत      

मंत्री

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

15

श्री विश्वास कैलाश सारंग       

मंत्री

खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

16

श्री नारायण सिंह कुशवाह      

मंत्री

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण

17

श्री नागर सिंह चौहान

मंत्री

वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण

18

श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

मंत्री

उर्जा

19

श्री राकेश शुक्ला

मंत्री

नवीन एवं नवकरणीय उर्जा

20

श्री चैतन्य कुमार काश्यप

मंत्री

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम

21

श्री इंदर सिंह परमार

मंत्री

उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा

22

श्रीमती कृष्णा गौर  

राज्य मंत्री

(स्वतंत्र प्रभार)

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग

23

श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

राज्य मंत्री

(स्वतंत्र भार)

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व

24

श्री दिलीप जायसवाल

राज्य मंत्री

(स्वतंत्र प्रभार)

कुटीर एवं ग्रामोद्योग

25

श्री गौतम टेटवाल

राज्य मंत्री

(स्वतंत्र प्रभार)

कौशल विकास एवं रोजगार विभाग

26

श्री लखन पटेल

 

राज्य मंत्री

(स्वतंत्र प्रभार)

पशुपालन एवं डेयरी विभाग

27

श्री नारायण सिंह पंवार 

राज्य मंत्री

(स्वतंत्र प्रभार)

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास

28

श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 

राज्य मंत्री

लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

29

श्रीमती प्रतिमा बागरी

राज्य मंत्री

नगरीय विकास एवं आवास

30

श्री दिलीप अहिरवार

राज्य मंत्री

वन, पर्यावरण

31

श्रीमती राधा सिंह

राज्य मंत्री

पंचायत और ग्रामीण विकास

 

दोस्तो उपरोक्त टेबल को पीडीएफ में डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है, जिससे आप उसे डाउनलोड करके आसानी से  print  निकाल सकते है या बाद में पढ़ सकते है और आसानी से अपने मित्रों के साथ शेयर कर सकेंगे :-  

 

Download PDF


------------------------------

दोस्तो पोस्ट अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर किजियेगा।


Tags- Madhya Pradesh Cabinet Minister's List 2024 pdf free download, मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्रिमण्डल की लिस्ट 2024, mp current affiairs 2024 notes

 

1 Comments

Previous Post Next Post